नई दिल्ली, फरवरी 12 -- उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बीते दिनों हुई जगभान कुशवाहा की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही निकली, जिसने फेसबुक पर बने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।क्या था मामला? बीती 31 जनवरी 2026 को नवाबाद थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पुलिया नंबर 9 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला था। शिनाख्त होने पर पता चला कि मृतक ललितपुर के तालबेहट का रहने वाला जगभान कुशवाहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जगभान की मौत गोली लगने से हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की, तो कड़ियां सीधे घर की दहलीज त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.