गोरखपुर, अगस्त 18 -- हरनही, हिंदुस्तान सावंद। खजनी थाना क्षेत्र में फेसबुक पर दोस्ती के बाद एक व्यक्ति से 15 लाख 20 हजार 399.88 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने खुद को अमेरिका की रहने वाली बताते हुए पीड़ित को झांसे में लिया। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान रोके जाने की बात कहकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खजनी थाना क्षेत्र के खोरिया उर्फ भीटी गांव निवासी इंद्रलाल जायसवाल पुत्र दीपचंद जायसवाल ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती चार्लोट ओलिविया नाम की महिला से हुई थी। महिला ने चैटिंग के दौरान खुद को अमेरिका की रहने वाली और वर्तमान में सीरिया में काम करने वाली बताया। उसने भारत घूमने की इच्छा भी जताई। कुछ स...