मेरठ, अप्रैल 24 -- सोशल मीडिया के जरिए साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक को ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 8.38 लाख रुपये की चपत लगा दी गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी निवासी दीपक सैनी ने बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक पर सीमा गुप्ता नाम की महिला से दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान उसने उसका व्हाट्सऐप नंबर लेकर चैटिंग शुरू कर दी और विश्वास बना लिया। आरोपी महिला ने खुद को एक विदेशी कंपनी से जुड़ा बताते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा दिया। उसने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का लिंक साझा किया और अधिक मुनाफे का लालच दिया।शुरुआत में छोटी रकम निवेश करवाई और फर्जी तरीके से मुनाफा दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीत लिया। आरोपी ने दीपक को बड़ी रकम निवेश करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.