रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज/शक्तिफार्म। शक्तिफार्म में दिनदहाड़े 12 लाख रुपये और करीब छह लाख के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बहू ने ही फेसबुक फ्रेंड के लिए चोरी की थी। पुलिस ने बहू और युवक को गिरफ्तार कर लाखों की नकदी और जेवर बरामद किए हैं। आजाद वार्ड नंबर-1 शक्तिफार्म निवासी निशिकांत पुत्र नीमचंद्र हालदार ने सात अप्रैल को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 6 अप्रैल को दिन में अलमारी के लॉकर से 12 लाख रुपये नकद और करीब छह लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। कोतवाल सुंदरम शर्मा के अनुसार, चौकी इंचार्ज ललित चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने संदेह के आधार पर निशिकांत की पुत्रवधू अमिता हालदार पत्नी सपन हालदार से पूछताछ की। उसने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.