मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के गैवीघाट मोहल्ले में फेसबुक फेक प्रोफाइल के माध्यम से 30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया। पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित के खाते में ठगी की धनराशि वापस कराया है। गैवीघाट निवासी फिरोज खान ने 18 नवंबर 2025 को आनलाइन फ्राड की सूचना पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई। बताया कि उसका फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाकर यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगों ने 30 हजार रुपये की ठगी की। फ्राड की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच कर पीड़ित के खाते में 30 हजार रुपये वापस कराया है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह, उपनिरीक्षक कृष्णकान्त त्रिपाठी, इरफान अंसारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.