किशनगंज, मार्च 18 -- किशनगंज। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर नगर परिषद के मुख्य पार्षद इंद्रदेव पासवान ने सदर थाना में आवेदन देकर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी सोमवार को दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार फेसबुक के माध्यम से उनके खिलाफ भ्रामक, अपमानजनक पोस्ट किया गया है एवं राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...