फेसबुक पर हथियार लहराकर वीडियो वायरल, छह युवकों पर मुकदमा दर्ज
शामली, मई 4 -- शामली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में कुछ युवक अवैध तमंचा और पिस्टल लहराते हुए गाली-गलौज और आपराधिक धमकी देते नजर आए। मामले की जांच उप निरीक्षक खूब सिंह द्वारा की गई, जिसमें वीडियो अमित पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम किवाना, थाना कांधला की फेसबुक आईडी से अपलोड पाया गया। जांच में वीडियो में दिख रहे अन्य युवकों की पहचान आकाश पुत्र भानू, अंकुश पुत्र कालू, पारस पुत्र अंजू, सोनू पुत्र जगमेर और मुकुल पुत्र बिल्लू निवासीगण ग्राम लिसाढ़ थाना कोतवाली शामली के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- भतीजे के तिलक में कर रहा था हर्ष फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी अवैध हथियारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.