कन्नौज, अप्रैल 7 -- थाना सौरिख क्षेत्र में एक लेखपाल के साथ अभद्रता, झूठे आरोप और सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लेखपाल ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हरभानपुर क्षेत्र के लेखपाल अवनीश कुमार ने बताया कि ग्राम हरभानपुर में प्राचीन शिव मंदिर की देखरेख को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में एसडीएम न्यायालय द्वारा ग्राम प्रधान व लेखपाल को रिसीवर नियुक्त किया गया था। मंदिर परिसर में चढ़ावे की धनराशि सुरक्षित रखी गई थी। आरोप है कि कोर्ट के आदेश पर लेखपाल जब ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों के साथ मंदिर पहुंचे और धनराशि निकलवाई, तो मौके पर मौजूद विनीत सिंह, संजय सिंह व पूर्व प्रधान बलराम सिंह ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में लेखपाल को चोर बताते हुए बदनाम किया गया।बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.