फेसबुक पर लाइव आकर युवक ने गंगा में लगाई छलांग
कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेढ़ी गांव के पास राम वन गमन पथ पर स्थित ओवरब्रिज के समीप बुधवार सुबह एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। इसके पहले वह फेसबुक पर लाइव आया और दो पेज का सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें पत्नी व ससुरालियों से परेशान होकर खुदकुशी की बात लिखी। गनीमत यह रही कि मौके पर रहे मछुआरों ने समय रहते उसे पानी से बाहर निकाल लिया। अब इलाज के बाद स्थित ठीक बताई जा रही है।कोखराज थाना क्षेत्र के रोही गांव निवासी राम बहादुर का 26 वर्षीय बेटा अंकित कुमार कुशवाहा भरवारी नगर पालिका कार्यालय में संविदा कर्मचारी है। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र की प्रिया से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर दंपती के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.