फेसबुक पर युवक को दी धमकी, मुकदमा
कौशाम्बी, मई 12 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के चिकवन का पूरा निवासी राकेश चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों उसने कुछ स्थानीय भू-माफियाओं के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। इसे लेकर विपक्षी रंजिश रखने लगे हैं। 25 अप्रैल को आरोपी जावेद निवासी जलालपुर ने फेसबुक पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। वह और उसके साथी परवेज, जुल्फेकार, जावेद आदि भी आए दिन धमकाते हैं। इसे लेकर पीड़ित का पूरा परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी सत्यनारायण प्रजापत से की थी। उनके आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.