मैनपुरी, मार्च 13 -- कोसमा। घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम रहमतुल्लापुर में फेसबुक पर अपनी मौत का फोटो डालकर ट्रैक्टर चालक ने सनसनी फैला दी। पुलिस ने जांच की तो मामला दूसरा निकला। पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही उसे मैनपुरी रोडवेज बस स्टैंड से सोते समय पकड़ लिया। चालक को थाने लाया गया और पूछताछ की गई। बाद में पुलिस ने हिदायत देकर उसे छोड़ दिया। घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम रहमतुल्लापुर निवासी रघुवर दयाल पुत्र कपूरे ने गुरुवार को पुलिस को जानकारी दी कि उसका पुत्र 22 वर्षीय उदयवीर पास के ही गांव बलपुरा में विक्रम सिंह पुत्र हाकिम सिंह के घर पर रहता है और उनका ट्रैक्टर चलाता है। सुबह विक्रम का पुत्र शिवम उदयवीर के गायब होने की बात बताने उनके घर आया। उसकी तलाश की गई तो उसके फेसबुक अकाउंट पर उदयवीर के गले में फंदा और उसके चेहरे पर खून लगे होने का एक फोटो द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.