लखनऊ, जून 13 -- एकतरफा प्रेम में बदायूं के युवक ने फेसबुक पर आखिरी मैसेज पोस्ट किया, जिस पर गाने संग लिखा चिट्ठी न कोई संदेश, तुम कहां चले गए...। इस पोस्ट के बाद युवक ने बदायूं से निगोहां पहुंचकर पेड़ पर युवती के दुपट्टे से फंदा डालकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​निगोहां के थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि बदायूं के बिल्सी हरगनपुर सिरासौल निवासी राजेश के बेटे अमन (20) का शव शनिवार सुबह ग्रामीणों ने ब्रह्मदासपुर गांव के पास पेड़ पर दुपट्टे के फंदे पर लटकते देखा। पेड़ के नीचे मिले बैग में कपड़े और एक डायरी थी। मिले दस्तावेजों और मोबाइल के जरिए पुलिस ने अमन के परिजनों को सूचना दी। पिता राजेश ने बताया कि अमन रोहतक में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे उनकी अमन से फोन पर बात हुई थी, तब वह काफी परेशान ल...