हाथरस, मई 16 -- फेसबुक पर बहन बनाकर महिला से लाखों की ठगी -(A) - कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के मई निवासी महिला ने दर्ज कराया मुकदमा, छानबीन में जुटी साइबर थाना पुलिस

ठगी की शुरुआत हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के मई निवासी एक महिला को युवक ने फेसबुक पर बहन बनाकर उससे लाखों रूपए ठग लिए। पीड़िता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

आरोपी का विश्वास में लेना मुकदमा दर्ज कराते हुए मई निवासी चंद्रवती ने कहा है कि विपिन गुप्ता नामक युवक ने फेसबुक पर फोटो भेजकर पूछा कि वह उसकी बहन, दोस्त या प्रेमिका बनना पसंद करेगी। चंद्रवती ने उसे बोला कि वह बहन बनना पसंद करेगी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों में भाई-बहन का रिश्ता बन गया। दोनों में बातचीत होने लगी। आरोपी चंद्रवती से फोन पर बात करता था। आरोपी न...