प्रमुख संवाददाता, जनवरी 2 -- यूपी के कानपुर के कारोबारी से ढाई करोड़ की ठगी में कंबोडिया का एक नाम 'मैक' सामने आया है। इसी को ठगी का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। हालांकि क्राइम ब्रांच को इस नाम के सही होने पर शक है। इसलिए क्राइम ब्रांच ने पहचान के लिए कवायद शुरू कर दी है। पहचान होने पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया जाएगा। चकेरी के सफीपुर प्रथम निवासी राहुल केसरवानी के पास मई 2025 में फेसबुक पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। युवती ने ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर उनको एक वेबसाइट में जोड़ा। इसके बाद मुनाफे का लालच देकर उनसे 14 जून से 9 दिसंबर के बीच 2.50 करोड़ रुपये ठग लिए गए। मामले में क्राइम ब्रांच ने बाबूपुरवा निवासी ओसामा, जाजमऊ निवासी मो. आरिफ, बाबूपुरवा निवासी मो. यूसुफ, ईसाई मैदान बाबूपुरवा निवासी सावेज, बाबूपुरवा निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.