फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने के बाद अंतर्जातीय विवाह को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत पिता-पुत्र घायल
मुंगेर, मार्च 14 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला केशोपुर में गुरुवार की देर शाम अंतर्जातीय विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने के बाद हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ललन कुमार साह, उर्मिला देवी और नीतीश कुमार शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामले को लेकर नया टोला केशोपुर निवासी ललन कुमार साह के पुत्र नीतीश कुमार ने इलाज के दौरान पुलिस को फर्द बयान दिया है। अपने बयान में उसने गोलू कुमार, सन्नी कुमार, गौरव कुमार, नीरज कुमार सहित एक अज्ञात को नामजद आरोपी बनाया है। इस संबंध में थानाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.