फेसबुक पर नंबर डालने का विरोध करने पर महिला को पीटा
छपरा, मई 21 -- बीच-बचाव में गले से मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज मढ़ौरा। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के शानीचंदा गांव में फेसबुक पर मोबाइल नंबर पोस्ट किए जाने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। विरोध करने पर महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना को लेकर पीड़िता विजन्ती देवी ने मढ़ौरा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शिकायत और आरोप दर्ज प्राथमिकी में महिला ने अपने पड़ोसी राम बाबू सिंह, उनके दामाद राहुल कुमार, राहुल की पत्नी मधु कुमारी तथा उसकी सास को नामजद आरोपित किया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका मोबाइल नंबर उक्त पड़ोसियों ने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया था जिसके बाद से लगातार अनजान लोगों के फोन उनके मोबाईल पर आ रहे थे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.