प्रयागराज, अगस्त 11 -- फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पहले दोस्ती और फिर दुबई की कंपनी में निवेश के नाम पर अल्लापुर के एक व्यक्ति से 17.70 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। शातिरों ने पहले छोटे निवेश पर मुनाफा देकर भरोसा जीता और फिर बड़ी रकम निवेश कराने के नाम पर ट्रांसफर कराए गए। साइबर क्राइम पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। अल्लापुर निवासी श्याम किशोर की तहरीर के मुताबिक, नौ जून को फेसबुक पर यशस्वी अभय नामक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद महिला ने व्हाट्सएप नंबर मांगा और बातचीत शुरू कर दी। दो दिन बाद दूसरे व्हाट्सएप नंबर से भी संपर्क किया गया। आरोप है कि महिला ने खुद को दुबई की कंपनी से जुड़े होने की बात बताई और अपने पति पर धोखा देने और कंपनी का पैसा दूसरी महिला को देने की कहानी सुनाई। इसके ब...