फेसबुक पर दोस्ती कर शादी के नाम पर डॉक्टर से 65 लाख की ठगी
लखनऊ, जुलाई 23 -- फेसबुक पर हुई दोस्ती और शादी के झांसे ने सुशांत गोल्फ सिटी के एक डॉक्टर को 65 लाख रुपये का चूना लगा दिया। जालसाजों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग का लालच देकर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। गोकुल धाम सोसाइटी निवासी डॉ. अतुल प्रियदर्शी ने बताया कि फरवरी 2025 में फेसबुक पर अमाया गुप्ता नाम की प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। बातचीत बढ़ी तो युवती ने खुद को जमशेदपुर की बताया और लेडीज सूट का कारखाना चलाने की बात कही। कुछ दिन बाद शादी का प्रस्ताव रखते हुए अपने पिता के मित्र नितीश को क्रिप्टो ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताकर संपर्क कराया। नितीश ने एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर डीमैट अकाउंट खुलवाकर शुरुआत में 10 हजार रुपये निवेश कराए। थोड़ा मुनाफा मिलने से भरोसा बढ़ा। इसके बाद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.