फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से पांच लाख ठगे
प्रयागराज, सितम्बर 6 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नैनी कोतवाली क्षेत्र कनैला इलाके में रहने वाली एक महिला से फेसबुक के जरिए दोस्ती कर उससे पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर नैनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मूलतः बेला, कौशाम्बी की नीतू सिंह वर्तमान में नैनी के कनैला क्षेत्र में रहती हैं। उनका आरोप है कि 25 जून को फेसबुक पर विवेक चौहान नाम के व्यक्ति ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। आरोपी ने खुद को लंदन का रहने वाला बताया और खुद को बीमा एजेंट बताते हुए एक करोड़ रुपये का बीमा कराने की बात कही। इसके बाद उसने महिला को अपने झांसे में लेकर अलग-अलग यूपीआई नंबरों और खातों में कुल पांच लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलने पर महिला ने साइबर क्राइम पुलिस से भी शिकायत की। इसके बाद पांच सितंबर को पुलिस आयुक्त के आदेश पर नैनी पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.