फेसबुक पर दोस्ती, होटल बुलाकर गैंगरेप, बुलंदशहर की नाबालिग से अलीगढ़ में दरिंदगी
अलीगढ़, अक्टूबर 8 -- बुलंदशहर की 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ अलीगढ़ के एक होटल में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात हुई है। फेसबुक पर दोस्ती के बाद महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के एक होटल में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। दोस्ती करने वाले युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर बुलाया और होटल में ले जाकर उसके साथ रेपकर उसे छोड़कर चला गया। बाद में होटल के संचालक ने भी नाबालिग को बंधक बनाकर और डरा-धमकाकर रेप किया। किसी तरह होटल से निकली नाबालिग ने एक महिला को आपबीती सुनाई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने होटल संचालक समेत दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। होटल को भी बंद करवा दिया गया है। बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र के एक कस्बा निवासी पीड़िता कक्षा आठ की छात्रा है। उसने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले बन्नादेवी क्षेत्र के गांव इलियासपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.