लखनऊ, जुलाई 24 -- सुनील तिवारी, संवाददाता, लखनऊ। फेसबुक पर बनी एक दोस्ती और शादी के वादे ने सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले एक डॉक्टर को 65 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर पीड़ित से कई बैंक खातों में रकम जमा कराई। मामले की शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गोकुल धाम सोसाइटी के रहने वाले डॉ. अतुल प्रियदर्शी के अनुसार, फरवरी 2025 में फेसबुक पर अमाया गुप्ता नाम की एक प्रोफाइल से उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो युवती ने खुद को जमशेदपुर निवासी बताते हुए लेडीज सूट का कारोबार चलाने की बात कही। कुछ ही दिनों बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा और अपने पिता के एक परिचित नितीश से मिलवाया, जिसे उसने क्रिप्टो ट्रेडिंग का जानकार बताया। यह भी पढ़ें-...