फेसबुक पर ऑनलाइन बुक किया एसी, ठग लिए 15 हजार रुपये
बागपत, मई 14 -- ढिकौली गांव का एक युवक ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुआ। उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखकर एसी बुक की थी, जिसके बाद उससे हजारों रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। देव ढाका ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें 2 टन की एसी मात्र 15 हजार रुपये में बेचने का दावा किया गया था। विज्ञापन देखकर उन्होंने दिए गए नंबर पर संपर्क किया और एसी बुक करा दी। बुकिंग के बाद आरोपी ने उनसे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पहले 500 रुपये जमा कराने को कहा। देव ढाका ने पेटीएम के माध्यम से यह राशि भेज दी। उन्हें एक रसीद भी भेजी गई, जिससे उन्हें लगा कि उनका ऑर्डर सही है। देव ढाका का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर उनसे और पैसों की मांग की। उनसे पहले 5560 रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.