बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता योगापट्टी पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक युवक के हाथ में रायफल, इंसास तथा देशी कट्टा के साथ वायरल फोटो के मामले में एफआईआर दर्ज की है। एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि योगापट्टी थाना के दारोगा अनिल कुमार पड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। फोटो के आधार पर युवक की पहचान हुई है। वह योगापट्टी थाने के ननकार चौमुखा गांव निवासी संदेश कुमार उर्फ संदेश यादव है। आरोपी फिलवक्त बंगलुरू में कार्यरत है। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार योगापट्टी के अपर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पड़ित को चार फरवरी को 10 बजे दिन में सोशल साइट पर एक युवक का तस्वीर दिखा। जिसमें युवक हाथ में रायफल, इंसास तथा देशी कट्टा लिए हुए है। वायरल फोटो में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.