लखनऊ, अक्टूबर 1 -- आबकारी विभाग के अपर आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से सरकारी पत्र तैयार कर फेसबुक पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आबकारी निरीक्षक सेक्टर-4 अरविंद पाल बघेल ने तहरीर दी कि फेसबुक के 'महाभारत न्यूज' पेज पर अपर आबकारी आयुक्त (प्रशासन) नवनीत सेहारा के हस्ताक्षर वाला एक कथित जांच पत्र प्रकाशित किया गया। इसमें विशेष सचिव, आबकारी विभाग को संबोधित पत्र संख्या 236/वापस ईआईबीओ/विधि/C-60/4220649/2025-26 और 21 अप्रैल 2025 की तारीख दर्ज थी। पुलिस ने बताया कि विभागीय जांच में पत्र पूरी तरह कूटरचित मिला। जांच में पाया गया कि 21 अप्रैल 2025 को संबंधित अनुभाग से पांच पत्र जारी हुए थे, जिनकी निर्गमन संख्या 255 से 259 तक थी। इनमें फेसबु...