चंदौली, मई 5 -- पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। सोमवार की देर रात कूड़ा बाजार चौकी में पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक ने लोगों को उकसाने संबंधी पोस्ट शेयर की थी। मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई थी, जिसमें उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज विजय राज की तहरीर पर पोस्ट डालने वाले युवक के विरुद्ध संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस संबंध में पीडीडीयू क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल की पैनी नजर है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले की पहचान कर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा...