बस्ती, अप्रैल 19 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के ऊंजी मुस्तहकम टोला गोपालपुर निवासी शैलेन्द्र दुबे ने तहरीर देकर बताया है कि वे वर्तमान में गुजरात में है। उनके फेसबुक एकाउंट पर एक फेसबुक यूजर के माध्यम से उनके लिए जातिसूचक व अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इससे समाज की भावना आहत हुई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने संबंधित फेसबुक यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...