सहारनपुर, मार्च 3 -- गंगोह। कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में दूसरे पक्ष के युवक के साथ फरार हुई युवती के मामले को लेकर गांव में लगातार तनाव के हालात बने हैं। हालांकि, पुलिस युवती को बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक पक्ष के व्यक्ति ने गांव और एक पक्ष को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिससे गांव में एक बार को फिर माहौल गर्मा गया है। एक पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व गांव सांगाठेड़ा की एक युवती गांव के ही दूसरे पक्ष के युवक के साथ फरार हो गई थी। इसको लेकर गांव में तनाव के हालात बन गए थे। मामले ने पूरी तरह तूल पकड़ लिया था। एक पक्ष के लोगों ने पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.