बरेली, मार्च 3 -- त्रिलोक विहार कॉलोनी में रहने वाली जयश्री गंगवार ने थाना इज्जतनगर में शीशगढ़ के गांव जाम बरगवां निवासी राकेश गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जयश्री ने आरोप लगाया है कि राकेश उनके खिलाफ फेसबुक पर लगातार अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है। उसने पिछले वर्ष अगस्त में भी आपत्तिजनक कमेंट किए थे। उन्होंने शिकायत की बात कही तो राकेश ने माफी मांग ली। इसके बाद उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बावजूद राकेश ने नई आईडी बनाकर फिर से आपत्तिजनक कमेंट करना शुरू कर दिया है और उनके परिचित व रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...