देहरादून, मार्च 8 -- सोशल मीडिया पर हुई अनजान दोस्ती एक सरकारी शिक्षक को भारी पड़ गई। खुद को ऑस्ट्रेलिया में फंसी असहाय महिला बता निवेश में भारी मुनाफे का लालच देकर चंपावत के जवाहर नवोदय विद्यालय के गणित शिक्षक से नौ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि अजबपुरकलां, शांति विहार निवासी 59 वर्षीय श्रीकृष्ण नौटियाल चंपावत के जवाहर नवोदय विद्यालय में गणित के अध्यापक हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनके फेसबुक पर गीता ठाकुर नाम के एकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। धीरे-धीरे बातचीत व्हाट्सएप तक पहुंची। महिला ने खुद को ऑस्ट्रेलिया में फंसी एक बेसहारा विधवा बताया। जिसके पति का देहांत हो चुका है। सहानुभूति बटोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.