नई दिल्ली, जून 10 -- ग्रीन एनर्जी सेक्टर की कंपनी क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस (Clean Max Enviro Energy Solutions) के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान करीब 15% तक उछल गया। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms- फेसबुक की पैरेंट कंपनी) के साथ हुआ एक बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy) समझौता है। इस डील के तहत क्लीनमैक्स भारत में 900 मेगावाट (MW) से अधिक की सोलर और विंड एनर्जी क्षमता विकसित करेगी, जो मेटा (Meta) के तेजी से बढ़ रहे AI और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने में मदद करेगी। यह भी पढ़ें- LIC के फंसे करोड़ों रुपये! SEBI एक्शन के बाद इस कंपनी में फिर लगा 5% लोअर सर्किट यह भी पढ़ें- बाजार में उतरते ही 43% का फायदा, फिर धड़ाम हुआ यह '...