फेसबुक की एक लाइन से खुली हत्या के योजना की साजिश
गोरखपुर, सितम्बर 16 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। फेसबुक पर लिखी एक लाइन ने करीब पांच साल पुरानी रंजिश की परतें खोल दीं। फरार चल रहे प्रमोद यादव की फेसबुक पोस्ट में लिखा था- 'अबकी बार सीधे मौत दी जाएगी।' सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की नजर पड़ी तो छानबीन शुरू हुई। जांच आगे बढ़ी तो पुरानी रंजिश, जानलेवा हमले और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त की कड़ियां सामने आने लगीं। फिलहाल पुलिस को पीएसी के जवान सहित तीन लोगों की तलाश है। मामला वर्ष 2021 की उस रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, जब खजनी क्षेत्र का एक युवक जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। प्रमोद यादव उस समय उसके सहयोगी के रूप में सक्रिय था। पीएसी का जवान सूरज यादव भी चुनाव प्रचार में उसके साथ था। बाद में चुनाव में सीट का आरक्षण बदल गया। इसके बाद प्रमोद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.