फेसबुक कमेंट को लेकर युवक पर हमला
हरदोई, जून 12 -- हरदोई। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, नौ जून की रात करीब 9:45 बजे अनुपेन्द्र शुक्ला को अचल दीक्षित निवासी निबाहरा, थाना सुरसा अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ रंगोली मंडल के पास घेर लिया। आरोप है कि फेसबुक पर हुई टिप्पणी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। बताया गया कि अनुपेन्द्र ने अपने भाई को फोन कर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचने के बाद अचल दीक्षित ने जान से मारने की नीयत से बांके से अनुपेन्द्र के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.