बुलंदशहर, जुलाई 7 -- सोशल मीडिया का बढ़ता क्रेज और आभासी दुनिया का कथित प्यार अब समाज और परिवारों के लिए एक बड़ा नासूर बनता जा रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अनजान चेहरों के संपर्क में आकर नाबालिग बेटियां इस कदर गुमराह हो रही हैं कि वे अपने सगे माता-पिता के संरक्षण और अपनों के स्नेह को ठुकरा कर घर की दहलीज पार करने से भी गुरेज नहीं कर रही हैं। जिले में यह स्थिति अब बेहद डरावने और चिंताजनक मोड़ पर पहुंच चुकी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पिछले छह महीनों के भीतर सोशल मीडिया के जाल में फंसकर परिजनों को छोड़ फरार होने वाली नाबालिगों के करीब 380 मामले मिले हैं। सोशल मीडिया पर पहले रील बनाना और फिर लाइक फॉलोअर के चक्कर में नाबालिग बेटियां दूसरे युवकों के संपर्क में आकर अपने परिवार को छो...