अयोध्या, मई 10 -- अयोध्या, संवाददाता। फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पैसो की डिमांड होने पर उसकी पुख्ता जानकारी करने के बाद ही रुपये भेजने को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद कई बार लोग शातिर ठग की चाल में फंस जाते है। एक युवक साइबर ठगों जाल में फंस गया। उसने साइबर ठग की नकली रसीद पर विश्वास कर लिया। जिस कारण उससे 95 हजार की ठगी हो गई। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। निराला नगर खोजनपुर थाना कोतवाली नगर के रहने वाले नीरज गौड़ ने अपनी तहरीर में कहा है कि उसकी फेसबुक आईडी पर उसके दोस्त जुड़े है। यह भी पढ़ें- फेसबुक आईडी के माध्यम से 95 हजार की हुई साइबर ठगी उसके दोस्त से मिलती जुलती आईडी पर कोई अंबि यादव नाम का व्यक्ति फेसबुक आईडी के माध्यम से चैट करने लगा। उसने उसस...