गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अभद्र पोस्ट और संदेश वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम बिलवाई निवासी अरविंद कुमार तिवारी वर्तमान में तारामंडल स्थित बुद्धा विहार पार्ट-सी में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बबिता प्रजापति नाम से फेसबुक पर एक आईडी बनाकर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही है। आरोप है कि आईडी पर उनकी फोटो लगाकर अभद्र सामग्री पोस्ट की जा रही है और उनके परिचितों और रिश्तेदारों को गलत व भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है और वह मानसिक रूप से परेशान और भयभीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.