हमीरपुर, अप्रैल 9 -- मौदहा, संवाददाता। बीते पांच दिनों तक लगातार सोशल साइट्स पर कस्बे के लोगों के विरुद्ध आपत्ति जनक पोस्ट कर उन्हें बदनाम करने की साजिश करने वाली फेसबुक आईडी का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच की बात कही है। बीते 30 मार्च से 3 अप्रैल लगातार पांच दिनों तक सोशल साइट फेसबुक पर अलीना खान लखनऊ के नाम से बनी फेसबुक आईडी से कस्बे के सम्भ्रांत और जिम्मेदार युवाओं के विरुद्ध आपत्ति जनक पोस्ट कर उन्हें न सिर्फ बदनाम किया गया। उक्त आईडी से लड़कों के साथ लड़कियों की फोटो लगाकर उनके द्वारा उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण करने की लम्बी चौड़ी दास्तान लिखकर धन ऐँठने की साजिश की गई। जिसको लेकर पीड़ितों ने हिम्मत दिखाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.