वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 31 -- पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद बादल बाबू की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को उसके पिता किरपाल सिंह ने सांसद सतीश गौतम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सांसद ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है, जिसे डाक के माध्यम से भेजा गया है। साथ ही पिता जल्द ही नई दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास में भी जाएंगे। वहां बेटे को वापस लाने की गुहार लगाएंगे। बरला के गांव खिटकारी के रहने वाले बादल बाबू ने फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती के बाद उसके प्यार में सीमा पार की थी। 27 दिसंबर 2024 को वह पाकिस्तान में गिरफ्तार हुआ। 30 अप्रैल को उसे एक साल कैद की सजा सुनाई गई, तभी से वह लाहौर जेल में है। उसके केस की पैरवी करांची के अधिवक्ता फियाज रामे अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो डालकर केस के बारे में साझा करते हैं। एक महीने पहले उन्होंने बताया था कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.