फेसबुकिया प्यार का दुखद अंत: मध्य प्रदेश से बगहा पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका के घर पर मौत को गले लगाया
बगहा नगर प्रतिनिधि, अगस्त 27 -- बिहार का बगहा फेसबुक से शुरू हुई प्रेम कहानी के दुखद अंत का गवाह बना। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई और प्रेमिका से मिलने मध्य प्रदेश से बगहा पहुंच गया। लेकिन, प्रेमिका ने जब उससे मिलने से इनकार कर दिया तो युवक ने प्रेमिका के घर पर ही जहर खा लिया। बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी शेखर सिंह राठौर की फेसबुक के माध्यम से बगहा के डुमवलिया निवासी एक तलाकशुदा महिला से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत और चैटिंग इतनी बढ़ गई कि जान पहचान प्रेम संबंध में बदल गई। महिला दो बच्चों की मां है और अपने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.