मैनपुरी, सितम्बर 17 -- बिजली कर्मचारियों और कर्मचारियों को सैलरी देने वाली निजी कंपनी के बीच फेशियल अटेंडेस का विवाद गहरा गया है। कंपनी ने फेशियल अटेंडेस न होने के कारण अलग-अलग विद्युत वितरण खंडों के सात कर्मचारियों की सैलरी रोक दी है। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई है। कर्मचारियों का कहना है कि तकनीकी कारणोंवश फेशियल अटेंडेंस नहीं लग पा रही। इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी सैलरी रोकी जा रही है। अधिशासी अभियंता हंसराज कौशल ने नेशनल कंपनी इंद्रापुरी भरथना रोड इटावा को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि कर्मचारी रसिद अली, अजय बाबू, अंकित, रंकेत कुमार संविदा कर्मचारी हैं। इन्हें फरवरी माह का मानदेय नहीं दिया गया है। इन कर्मचारियों का भुगतान शीघ्र कराया जाए। एसडीओ घिरोर पंकज कनौजिया की ओर से भी कंपनी को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि घिरोर और शाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.