फेल होने पर नहर में धकेली थी कार, दिल्ली में मामा के घर मिला छात्र
सहारनपुर, अगस्त 7 -- बीटेक में फेल होने पर परिजनों की डांट से नाराज छात्र अपनी होंडा सिटी कार बड़ी नहर में धकेलकर दिल्ली स्थित मामा के घर चला गया था। बुधवार को दिनभर नहर में उसकी तलाश चलती रही, लेकिन शाम को मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में मिलने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया। गुरुवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर निवासी जितेंद्र सैनी का पुत्र अभिनव सैनी देहरादून के एक कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। मंगलवार शाम परीक्षा में फेल होने पर परिजनों की डांट के बाद वह होंडा सिटी कार लेकर घर से निकल गया था। बुधवार सुबह बड़ी नहर में उसकी कार मिली। कार के शीशे और खिड़कियां पूरी तरह बंद थीं। सूचना पर पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से दिनभर नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन छात्र का कोई सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.