गोरखपुर, अप्रैल 17 -- सहजनवा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सीबीएसई की 10वीं परीक्षा के घोषित परिणाम में फेल होने की खबर सुनकर सहजनवां इलाके की एक छात्रा ने जहर खा लिया। थोड़ी देर बाद पास होने की सूचना मिली तो उसने परिजनों को जहर खाने की जानकारी दी। परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातम है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सहजनवां क्षेत्र निवासी छात्रा नगर पंचायत के एक सीबीएसई स्कूल में 10वीं में पढ़ती थी। यह भी पढ़ें- मैं जीना चाहती हूं...10वीं की छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या, फेल होने की झूठी खबर बनी मौत की वजह बुधवार को परिणाम घोषित होने के बाद किसी ने उसको खबर दी कि वह फेल हो...