फेल हुआ मालगाड़ी का इंजन, सिटी स्टेशन पर रोकी गई बेगमपुरा एक्सप्रेस
जौनपुर, जुलाई 30 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायहरखू और श्रीकृष्ण नगर स्टेशन के बीच मालगाड़ी का इंजन खराब होने से लखनऊ जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस जौनपुर सिटी स्टेशन पर रोक दी गई। इसी ट्रेन से प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल लखनऊ जा रही थीं। बेगमपुरा एक्सप्रेस स्टेशन पर करीब 35 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सिटी स्टेशन से दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी को ट्रैक से हटाया गया। तब बेगमपुरा लखनऊ के लिए रवाना हुई।वाराणसी की ओर से चलकर कुसुम्ही गोरखपुर जा रही मालगाड़ी दोपहर सवा एक बजे के आसपास सरायरखू और श्रीकृष्ण नगर स्टेशन के बीच पहुंची थी कि उसका इंजन फेल हो गया जिससे ट्रेन वहीं अप लाइन पर खड़ी हो गई। यह भी पढ़ें- लम्भुआ स्टेशन होकर लखनऊ के लिए रवाना हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ट्रेन के चालक ने इंजन में आई खराबी दूर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.