वाराणसी, फरवरी 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को छात्रों ने नॉन नेट फेलोशिप में वृद्धि के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। शोध छात्र शिवम सोनकर के नेतृत्व में इस अभियान में बीएचयू के अलावा आईआईटी बीएचयू के भी सैकड़ों शोधछात्रों ने हस्ताक्षर किए। छात्रों की मांग है कि उन्हें मिलने वाली नॉन नेट फेलोशिप की राशि आठ हजार रुपये प्रतिमाह से 25 हजार की जाए। अभियान में शामिल होने वाले शोधछात्रों ने कहा कि मौजूदा फेलोशिप राशि महंगाई, शैक्षणिक खर्च और शोध से जुड़ी जरूरतों के लिए अपर्याप्त है। शिवम सोनकर ने कहा कि नॉन नेट छात्रों की फेलोशिप जब आठ हजार रुपये तय हुई थी तब नेट-जेआरएफ शोधार्थियों की फेलोशिप 16,500 रुपये थी। नेट-जेआरएफ की फेलोशिप आज 45 हजार है मगर नॉन नेट छात्रों की फेलोशिप पर ध्यान नहीं दिया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.