पटना, जून 16 -- कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से घोषित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ फेलोशिप के लिए सात रंगकर्मियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। चयनित कलाकारों में वरिष्ठ फेलोशिप के लिए वरिष्ठ रंगकर्मी शारदा और कृष्णलाल का चयन किया गया है। कनिष्ठ फेलोशिप के लिए मृत्युंजय शर्मा, राजीव रंजन, सिकंदर, सचिन कुमार और अनुप्रिया का चयन हुआ है। डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि रंगमंच और सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्यरत कलाकारों की साधना, समर्पण और सृजनात्मक प्रतिभा का सम्मान है। संस्कृति मंत्रालय की ओर से प्रदान की जाने वाली फेलोशिप कलाकारों और शोधकर्ताओं को अपने विषय पर गहन अध्ययन, शोध एवं सृजनात्मक कार्य करने का अवसर प्रदान करती है। यह भी पढ़ें- सरायकेला छऊ के लिए गौ...