फेरोमोन ट्रैप से होगा भेदक कीटों पर प्रहार, पर्यावरण भी रहेगा बेहतर
पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम जारकल्लिया में डीसीओ खुशीराम भार्गव ने कृषक फार्म का भ्रमण कर जागरूक किया। गन्ना किसानों को फसल सुरक्षा के लिए पर्यावरण के अनुकूल और वैज्ञानिक कीट प्रबंधन तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई। फेरोमोन ट्रैप से होने वाले लाभ बताए गए। डीसीओ ने किसानों से कहा कि फसल सुरक्षा के लिए केवल महंगे रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भर रहना आवश्यक नहीं है। किसान भौतिक, यांत्रिक, जैविक एवं सांस्कृतिक विधियों को अपनाकर भी कीटों का प्रभावी नियंत्रण कर सकते हैं। वर्तमान में गन्ना कृषकों द्वारा भेदक कीटों के नियंत्रण के लिए लाइट ट्रैप एवं फेरोमोन ट्रैप का सफलतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है, जिससे कीट नियंत्रण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। यह भी पढ़ें- शुगर मिल ने चलाया गन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.