पूर्णिया, अप्रैल 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में आयोजित अग्रिम पंक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराया गया। इस दौरान दस चयनित किसानों के बीच नि:शुल्क फेरोमोन ट्रैप का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम सहित अन्य सब्जी फसलों को हानिकारक कीटों से बचाव के उपायों की जानकारी देना और किसानों को वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. के.एम. सिंह ने बताया कि आम, बैंगन, टमाटर, झिंगनी, घेरा और कद्दू जैसी फसलों में फल मक्खी एक अत्यंत खतरनाक कीट है, जो फलों के अंदर अंडे देकर उन्हें अंदर से नष्ट कर देती है। इससे न केवल उत्पादन में भारी गिरावट आती है, बल्कि फलों की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.