निज प्रतिनिधि, दिसम्बर 2 -- बिहार के बोधगया में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद हो गया। होटल खर्च देने की मांग करते हुए दूल्हा पक्ष के लोगों ने लड़की वालों की पिटाई कर दी। मारपीट में दुल्हन के कई रिश्तेदार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस विवाद के बाद दुल्हन भड़क गई और शादी से इनकार कर दिया। फिर बारात खाली हाथ ही वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात को बोधगया के एक होटल की है। गयाजी जिले के अतरी थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव निवासी सुरेश प्रसाद की बेटी की शादी बोधगया के हथियार गांव निवासी महेंद्र प्रसाद के बेटे पवन कुमार से तय हुई थी। दुल्हन के पिता सुरेश प्रसाद ने बताया कि वे पहले से ही होटल में ठहरे हुए थे और लड़का पक्ष को उपहार स्वरूप 10 लाख रुपये दे चुके थे। आरोप है कि फेरे होने से कुछ घंटे पहले ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.