हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 12 -- भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हर तरफ जश्न का माहौल है। हालांकि कही-कही से कुछ हैरान और चौंकाने वाला भी मामला सामने आ रहा है। ताजा मामला कृष्ण नगरी मथुरा का है। जहां एक दूल्हे ने फेरे से पहले पेशाब करने के बहाने स्टेज से ही फरार हो गया। इससे दुल्हन के सारे अरमानों पर पानी फिर गया। वहीं, देर रात तक पंचायत भी चलती रही। ये मामला गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक यहां दो सगी बहनों की शादी एक साथ हो रही थी। लेकिन फेरे से पहले ही एक दूल्हे ने ये कांड कर दिया। दरअसल, राजस्थान के कामा क्षेत्र के गांव से दो भाई बारात लेकर गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे थे। शादी की सभी रस्में धूमधाम से चल रही थीं। नाच-गाना, दावत और वरमाला की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। दुल्हन बनीं दोनों सगी बहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.