फेरी व्यापारियों पर हमले का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
औरैया, जून 18 -- कुदरकोट थाना क्षेत्र के कस्बा वैवाह में रह रहे महाराष्ट्र मूल के फेरी व्यापारियों ने उन पर हुए हमले और पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे क्षेत्र के गांवों में घूम-घूमकर चूड़ी, कंगन एवं अन्य घरेलू सामान बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार 17 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे महाराष्ट्र और झांसी निवासी लगभग 15 पुरुष एवं महिलाएं टेंपो समेत अन्य वाहनों से वैवाह पहुंचे। आरोप है कि उक्त लोगों ने मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही गोपाल पवार, सोनम पवार, चांदनी पवार तथा उनके परिजनों पर लाठी-डंडों, भालों और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई। सूचना पर डायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.