फेरी लगाने वाले युवक की हत्या में करीबी रडार पर
हापुड़, मार्च 29 -- कपूरपुर थाना क्षेत्र के बृजनाथपुर शुगर मिल रोड पर नहर किनारे गोली लगे फेरी वाले युवक की हत्या में पुलिस की रडार पर करीबी आ गए हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या करने में फेरी लगाने वाले युवक के परिचित हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी का दावा कपूरपुर पुलिस ने किया है। वहीं गमगीन माहौल में मृतक का दफीना किया गया। गौरतलब है कि मूलरूप से जिला बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव उरेना निवासी इबरत काफी समय से नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में अपने पिता के साथ रहता था। वह ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। शनिवार दोपहर को उसका शव बृजनाथपुर शुगर मिल रोड पर नहर किनारे पड़ा मिला। उसके सिर से रक्त का रिसाव हो रहा था। पुलिस को घटनास्थल से एक खाली खोखा बरामद हुआ। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.